संवाददाता- बाबा पाठक वायरलेस न्यूज़ उमरिया
जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे बाघ ने एक महिला के उपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया । मृतक का नाम मालती बाई पति विशाली बैगा बताया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला आवला बीनने के लिए जंगल गयी हुई थी। सोमवार को सुबह उक्त महिला 11-12बजे के आस पास एक नग बोरी और कुल्हाड़ी लेकर जंगल की ओर निकली थी। इसी दौरान झाड़ी में छिपे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया।उक्त घटना बांधवगढ के परिक्षेत्र मगधी के अंतर्गत बीट बदरेहल के कक्ष क्रमांक 268 मे घटित हुई, घटना की सूचना मिलने पर परिक्षेत्राधिकारी मगधी, और धमोखर पार्क प्रबंधन के निर्देश पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे सूचना पाकर पुलिस चौकी प्रभारी ताला भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मौका पंचनामा तैयार कर डाक्टर की उपस्थिति में घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्डम उपरांत शव म्रतक के परिजनो को सौप दिया गया। सहायक वन संरक्षक आर,.एन. चौधरी के निर्देश पर परिक्षेत्राधिकारी मगधी द्वारा त्वरित सहायता राशि परिवार जनो को दी गई। तथा शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि रूपए चार लाख पार्क प्रबंधन के निर्देश पर प्रदान की जावेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

