बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 2 अक्टूबर 20) वन्यप्राणी सप्ताह चल रहा है इस दौरान गनियारी के आगे मोहन भांटा हवाई अड्डा में पक्षियों का लगातार शिकार किया जा रहा है लेकिन वन विभाग का कोई ध्यान नहीं है जबकि अनेकों बार विभाग को स्थानीय लोगों ने शिकायत की जाती रही है लेकिन कभी ध्यान नहीं दिया जाता है।
आज दोपहर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शिरीष डामरे ने एक शिकारी ललित सिसोदिया जो कि पिछले कुछ वर्षों से यहां मिलने वाले पक्षियों का शिकार करते रहे है और आज पुनः इगेट पक्षी का शिकार करते देखा गया जिसकी शिकायत वन विभाग को की गई लैकिन वही हुआ जैसा पहले होता आया है। किसीने कार्यवाही करना उचित नही समझा ,जबकि आज गांधी जयंती भी है किसी भी प्रकार से पशु पक्षियों की हत्या गैरकानूनी है।
ललित सिसोदिया गनियारी का रहने वाला है और इसका पिता भी शिकारी है , यहां हमेशा भरमार लेकर विदेशी और स्थानीय पक्षियों का शिकार किया जाता है। अब देखना होगा वन विभाग कब नींद से जागेगा !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

