जगदलपुर 19 मई 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / एक माह के लॉक डाउन के बाद अब व्यापारियों द्वारा लॉक डाउन का विरोध होना प्रारम्भ हो गया है आपको बता दे कि बस्तर में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए बस्तर कलेक्टर ने 16 अप्रैल से लॉक लॉक डाउन लगा दिया था शुरुआत में यह लॉक डाउन 15 दिन का था लेकिन बढ़ते बढ़ते यह 1 महीने से ज्यादा का हो गया जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है और उनकी आर्थिक स्थिति भी लगातार खराब हो रही है व्यापारियों का कहना है कि वे अब दुकान किराया,ब्याज व वेतन भुगतान में व असमर्थ है पूरे प्रदेश में एक माह के लॉक डाउन के बाद अब अनलॉक की प्रकिया जारी है ऐसे में बस्तर के व्यापारियों को उम्मीद थी उनको राहत मिलेगी पर लॉक डाउन को 31 तक बढ़ा दिया गया।
मुख्य मार्ग व्यापारी समिति ने कलेक्टर व विधायक रेखचन्द जैन से मिलकर सीमित समय के लिए व्यापार की अनुमति हेतु आग्रह किया था जिससे उनको 48 घण्टे के अंदर अनुमति मिलने का आश्वासन मिला था पर 3 दिन बाद भी उनकी मांग पूरी नही हुई है अब मुख्य मार्ग व्यापारी समिति अब लॉक डाउन के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है।
मुख्य मार्ग व्यापारी समिति के अध्यक्ष दिनेश सराफ ने बताया कि व्यापारी कोरोनकाल में प्रशासन के नियमो का पालन करते हुए उन्हें पूरा सहयोग कर रहे है लेकिन अब 1 माह के लॉक डाउन के बाद जब बस्तर में कोरोना के मामले कम हो रहे है अब व्यापारीयो की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें सीमित समय तक व्यापार करने की छूट मिले लगातार बार बार लॉक डाउन होने से पहले ही व्यापारी कर्ज में डूबते जा रहे है ऐसे में अगर अभी उनको प्रशासन द्वारा सीमित समय के लिए व्यापार करने की अनुमति नही देती है तो समिति के सदस्य अपने अपने दुकान के सामने सांकेतिक प्रदर्शन देंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

