🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

Breaking jashpur एसडीएम बगीचा और तहसीलदार मामले में बड़ी कार्रवाई ,कलेक्टर ने जारी किए ये आदेश तो कमिश्नर ने कही ये बात ….. पढ़िये पूरी खबर जनिये पूरा मामला …..

On: May 21, 2021 4:50 PM

जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़)।पटवारियों से रिश्वत मांगने को लेकर प्रदेश भर की मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियों में रही बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजुर का बगीचा अनुविभाग से जशपुर अनुविभाग भेज दिया गया है।ज्योति बबली कुजुर अब जशपुर एसडीएम की जिम्मेदारी सम्हालेंगी जबकि ज्योति बबली कुजुर की जगह बगीचा एसडीएम की जिम्मेदारी जशपुर एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी को दी गयी है । व्ही खबर यह भी है कि पटवारियों द्वारा की गई एसडीए की शिकायत में कथित तौर पर अहम रोल निभाने वाले बगीचा तहसीलदार टीडी मरकाम को जिले से बाहर दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है ।

हांलाकि तहसीलदार टीडी मरकाम के तबादले को लेकर मीडिया को कोई आदेश की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है लेकिन सोशल मीडिया में यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि तहसीलदार का भी तबादला हो गया है। आपको बता दें कि बगीचा तहसीलदार टीडी मरकाम का अगर तबादला हुआ है है तो यह उनका तीसरा तबादला होगा ।2 बार उनका बगीचा से तबादला हो चुका है एक बार उन्हें बगीचा से जशपुर भेजा गया था जबकि दूसरी बार उन्हें बगीचा से कुंनकुरी भेजा गया था लेकिन दोनो बार तबादला होने के बाद भी वह बगीचा से टस से मस नही हुए और बगीचा में ही जमे रहे ।इसी बीच बगीचा ब्लॉक के पटवारी आर आई और यहाँ तक की तहसीलदार ने भी एसडीएम बगीचा ज्योति बबली कुजुर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई गम्भीर आरोप लगा दिये ।

तमाम आरोपों के बीच एक बड़ा आरोप जो सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है वो है पटवारियों से कबूतर मांगने का आरोप ।रिश्वत में कबूतर मांगने का मामला सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने लगा ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment