रायपुर (वायरलेस न्यूज़) टूल किट विवाद पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को रायपुर पुलिस ने पूछताछ के नोटिस जारी किया है। बुधवार को ही रायपुर पुलिस ने फर्ज़ी toolkit मामले पर डॉ रमन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, संबित पात्रा सहित कई अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।
राजधानी पुलिस ने डॉ रमन सिंह को नोटिस में 24 मई को घर पर मौजूद रहने की बात कहते हुए टूल किट मामले में दर्ज FIR से सम्बंधित उनके निवास पर चार अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ करेगी।
नोटिस के मुताबिक ट्वीटर अकाउंट से लेकर टूल किट को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से रायपुर पुलिस पूछताछ करेगी।
बता दे छत्तीसगढ़ पुलिस ने छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा मंगलवार रात को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं अन्य के खिलाफ टूलकिट मामले में एफआईआर दर्ज करने रायपुर पुलिस से शिकायत के बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज की थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

