रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) बहुमूल्य खनिज लौह अयस्क के अवैध परिवहन पर कार्यवाही के क्रम में आज कोतवाली पुलिस द्वारा रायगढ़-पूंजीपथरा मुख्य मार्ग में लाखा के पास *आयरन ओर* लोड़ एक ट्रक को पकड़ा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस के बाद अब कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध आयरन ओर के परिवहन पर कार्यवाही की गई है । आज दिनांक 09.10.2020 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एस.एन.सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर एक ट्रक में आयरन ओर को प्लांट में अवैध रूप से बिक्री के लिये लेकर निकली है जिस पर टीआई एस.एन. सिंह द्वारा थाने से प्रधान आरक्षक नंदू सारथी, व श्याम साहू के हमराह स्टाफ रवाना किए । कोतवाली स्टाफ द्वारा लाखा के पास मुख्य मार्ग पर मुखबीर द्वारा बताए हुए लाल ट्रक की ताक में थे, शाम को लाखा के पास लाल ट्रक CG 13 A-4045 को रोका गया जिसे चेक करने पर आयरन ओर लोड मिला । वाहन चालक चिलबुल कुमार सिंह पिता सदानंद सिंह उम्र 28 साल निवासी इमली भवन ग्राम बरभाठा थाना जम्मू जिला जमुई (बिहार) तथा नारायण साव पिता सखाराम साव उम्र 44 वर्ष ग्राम मल्दा थाना पुसौर को ट्रक में लोड आयरन ओर के परिवहन करने के दस्तावेज मांग किये जो चालकों के पास नहीं था । दोनों पूछताछ में तर्कसंगत जवाब नहीं दे पाने पर दोनों के मोबाइल (सैमसंग, वीवो ) तथा 9 टन आयरन ओर कीमती ₹63,000 मय ट्रक जप्त कर थाने लाया गया है । आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

