🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बड़ी खबर:- कांग्रेस ने भाजपा को दिया जोर का झटका मरवाही चुनाव से पहले ही नपं अध्यक्ष पेंड्रा और दो पार्षदों ने थामा कांग्रेस का दामन

On: October 10, 2020 9:01 AM

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़ 10 अक्टूबर20)
सुमित जालान, तोपचंद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा नगर पंचायत के अध्यक्ष राकेश जालान और दो पार्षद पारस चौधरी, प्रेमवती कोल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। तीनों ही बीजेपी नेता शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
नपं अध्यक्ष राकेश जालान ने हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस से पार्षद के टिकट की मांग की थी। लेकिन कांग्रेस ने उस समय राकेश पर भरोसा नहीं जताया था। बाद में राकेश ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीता और फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर नगर पंचायत के अध्यक्ष बने थे। जबकि प्रेमवती कोल बीजेपी की ही पार्षद थी, वहीं पारस चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment