रायगढ़।थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू द्वारा थानाक्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर ग्राम कोटवार एवं सरपंचों को शादी के लिए एसडीएम से परमीशन लेकर सीमित लोगों की उपस्थिति में विवाह सम्पन्न कराये जाने निर्देशित किया गया है । साथ ही वे स्टाफ के साथ शादीघरों में जाकर व्यवस्था देख रहे हैं । उनके द्वारा लोगों को प्रशासन के नियमों का पालन करने की हिदायत दिया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 23/05/2021 को उनके द्वारा ग्राम औरदा, सूती और तेलीकोट में शादी घरों को जाकर चेक किया गया । ग्राम औरदा में घनश्याम गबेल तथा ग्राम सूती में रामलाल सिदार उनकी बेटी की शादी हो रही थी । ग्राम तेलीकोट में नरेश महिष और शिवधन यादव के घर विवाह कार्यक्रम था, जहां घरवालों को खरसिया पुलिस द्वारा समझाइश दी गई ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

