अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बांधवगढ़ मे दो नवजात बाघ शावकों की मौत

On: October 10, 2020 2:20 PM
Follow Us:


संवाददाता -बाबा पाठक वायरलेस न्यूज़ उमरिया

उमरिया (वायरलेस न्यूज़ 10 अक्टूबर20) 9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे हाथी गश्त के दौरान ताला परिक्षेत्र की दक्षिण गोहडी बीट के कक्ष क्रमांक 301 में उमरहा पहाड़ी के ऊपर एक गुफा के समीप 2 नवजात मादा बाघ शावक देखे गए, जिनकी आंखें भी नहीं खुली थीं। और शावक की उम्र लगभग 12 से 15 दिन के आस पास बताया जा रहा है। और इनमें से एक शावक मृत अवस्था में थी और दूसरी शावक आवाज़ कर रही थी। दोनों शावक गुफा से कुछ दूर पाए गए। मामले को लेकर क्षेत्र संचालक विन्सेन्ट रहीम ने बताया कि घटना की सूचना पर सहायक संचालक ताला और वन्य जीव पशु चिकित्सक को मौके पर रवाना हुए एवं सूचना मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक को दी गई। उनके द्वारा वन्य जीव विशेषज्ञों से राय लेकर शावकों पर रात भर नज़र रखने के निर्देश दिए। आज सुबह पुनः स्थल पर जाकर देखने पर दोनों शावक मौके पर मृत पाए गए। मौके पर मादा बाघ के पद चिन्ह भी देखे गए जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि शावकों की मां रात में उनके पास आई थी। सुबह दोनों मृत शावकों को बठान कैंप लाया गया और क्षेत्र संचालक विंसेंट रहीम,सहायक संचालक ताला अभिषेक तिवारी, श्रीमती बीनू सिंह और अन्य कर्मचारियों तथा एनटीसीए के प्रतिनिधि सीएम खरे की उपस्थिति में पार्क के सहायक वन्य जीव शल्य चिकित्सक डॉ नितिन गुप्ता द्वारा शव का पोस्टमार्डम किया गया, और सैंपल लिए गए है ।उसके बाद दाह संस्कार कर दिया गया है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

नियम — कानून ना मानने वालों का कैसा संवैधानिक अधिकार !!! नाबालिग से बलात्कारियों की सजा फांसी तय हो (मनोज कुमार द्विवेदी)

छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)

आषाढ़ मास के प्रथम दिवस रामगढ़ की पहाड़ी में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला जहां महाकवि कालीदास ने “मेघदूत” की रचना के साथ मंचन भी किया था!

Leave a Comment