कोनी पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी
रतनपुर :– (शिवम सिंह राजपूत वायरलेस न्यूज)ग्रामीण अंचल पौंसरा में अज्ञात चोरों ने किराना दुकान में शनिवार और रविवार की बीती दरमियानी रात धावा बोलकर 19600 रूपये की शटर तोड़कर चोरी कर लिया । जिसकी प्रार्थी ने कोनी थाना में पहुंचकर आज सुबह रिपोर्ट दर्ज कराया । जिसकी रिपोर्ट पर कोनी पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है ।
इस संबंध में कोनी पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि विनोद शर्मा पिता स्वर्गीय अविनाशी शर्मा उम्र 65 वर्ष बजरंग मोहल्ला पौंसरा गांव का निवासी है जो की खेती किसानी के साथ पौंसरा बाजार में किराना दुकान का संचालन करता है वह अपने किराना दुकान को शनिवार की रात 8 बजे बंद कर घर चला गया था । वही खाना खाकर अपने घर में सो गया रविवार सुबह 5:30 बजे जब वह अपना दुकान खोलने और साफ सफाई करने गया तो देखा कि दुकान का शटर दोनों तरफ का टूटा हुआ है वही शटर बंद है जिसके पश्चात सटर को उठाकर दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर रखें किराना सामान रिफाइन तेल तीन टीन कीमत 3900 रुपये, तीन पूडा़ सिगरेट कीमत 1000 रुपये, कार्टून में रखा राजश्री गुटखा कीमत 7000 रुपये, आटा 5 पैकेट कीमत 700 रपये, एक पेटी साबुन कीमत 1000 रुपये, एक पेटी सुगंधित तेल कीमत 1000 रुपये, पेटी में रखा चिल्लहर पैसा लगभग लगभग 5000 रुपये, को अज्ञात चोरो ने शनिवार रविवार की बीती दरमियानी रात पार कर दिया है दुकान में चोरी 19600 रुपये कोनी पुलिस के द्वारा बताई जा रही है वही प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

