रतनपुर :–(शिवम सिंह राजपूत वायरलेस न्यूज़ ) ग्रामीण अंचल रमतला में शनिवार की रात एक 16 वर्षीय युवक अपने घर में सोया हुआ था इसी दौरान रात में उसे एक विषैले सर्प ने काट दिया परिजनों को इसकी जानकारी लगते ही उन्होंने बिलासपुर सिम्स में उसे भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई जिसके पश्चात डॉक्टरों के द्वारा पोस्टमार्टम पश्चात पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव को सौंप दिया है वहीं इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है ।
इस संबंध में कोनी पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि समीर सूर्यवंशी पिता लतेल सूर्यवंशी उम्र 16 वर्ष रमतला गांव का निवासी है । जो कि शनिवार और रविवार की बीती दरमियानी रात अपने घर में सोया हुआ था जिसे एक जहरीले सर्प ने काट दिया । इसकी जानकारी लगते ही परिजनों ने बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया ।जहां पर उसकी मौत हो गई । जिसके पश्चात डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को पुलिस ने शव को सौंप दिया है वही इस मामले में सिम्स से मिले मेमो के आधार पर कोनी पुलिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर जांच में जुटी है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

