रतनपुर :—(शिवम सिंह राजपूत वायरलेस न्यूज़) कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी में एक 60 वर्षीय ग्रामीण परिजनों को बिन बताए 10 बजे घर से कहीं चला गया था जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को काफी चिंता हुई तब उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन वह नहीं मिला जिसके पश्चात शाम को कुछ लोग तालाब की ओर गए जहां पर तालाब में उसके शव को तैरता हुआ देखकर गांव के लोगों के साथ परिजनों को सूचना दिया जिसके पश्चात परिजनों ने कोटा पुलिस को सूचना दिया । तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पर परिजनों से पूछताछ पंचनामा बयान लेने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटा मरचुरी भेज दिया है वहीं इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है ।
इस संबंध में कोटा पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि केजू राम सूर्यवंशी पिता संतराम उम्र 60 वर्ष गनियारी का निवासी है जो कि आज सुबह 10 बजे करीब अपने घर से निकला था । जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका गांव में कुछ पता नहीं चला । उसके घर से कुछ दूर में तालाब है जब गांव के कुछ लोग शाम के समय तालाब की ओर गए तो उन्होंने देखा कि केजू राम राम सूर्यवंशी की पानी में शव तैर रहा है। जिसकी ग्रामीणों ने परिजनों के साथ गांव के लोगों को जानकारी दिया तब परिजन तालाब में पहुंचे । जहां पर केजू राम सूर्यवंशी की शव को देखकर उन्होंने इसकी सूचना कोटा थाने में दिया तब कोटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पर प्रथम दृष्टया में देखने पर ऐसा लग रहा था कि वह सुबह तालाब में नहाने के लिए गया होगा जिसकी गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई होगी फिलहाल पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ के उपरांत पंचनामा बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटा मरचुरी भेज दिया है जहां पर रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया सुबह जिसका पोस्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को पुलिस मृतक के शव को सौंप देगी वहीं इस मामले में कोटा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है बताया जाता है कि मृतक अक्सर दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था जोकि लॉकडाउन में वह अपने घर लौटा था ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

