रतनपुर :(वायरलेस न्यूज़ 11 अक्टूबर20) बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा रविवार को,कोटा रोड स्थित फौजी ढाबा मे विभिन्न मुद्दों को लेकर सामाजिक विषयों पर चर्चा करने बैठक आयोजित की गई है। संगठन को मजबूती देने रतनपुर ,कोटा,तखतपुर से संरक्षक, अध्यक्ष पद की नियुक्ति कर नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । वही अरुण सिंह चौहान को प्रदेश संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता बनाए रखें संकल्प लिया गया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्तर से राज्य स्तर पर संघर्ष कर समाज में एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक भावना के साथ समाज को नई ऊंचाई, नई दिशा में ले जाने संगठन का विस्तार करते हुए समाज में एकता बनाए रखने जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जय महाराणा जय भवानी की जयघोष के साथ प्रारंभ किया गया । तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारी बाबा सिंह संरक्षक तखतपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, संजू सिंह जिला उपाध्यक्ष
को सुरेंद्र सिंह,रवि परिहार ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर को बाबा सिंह, रिंकू सिंह दीक्षित कोटा ब्लॉक अध्यक्ष को सुरेंद्र सिंह, तोखन सिंह ब्लॉक तखतपुर को टुकेश सिंह द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मेरा दुख भी आपका और सुख भी आपका की अवधारणा के साथ युवा जोश, युवा शक्ति को साथ लेकर समाज को एकजुट करना है। आपसी मतभेद के साथ पुरानी बातों को छोड़ना होगा। अमीर हो या गरीब एक दूसरे को साथ लेकर चलना होगा इससे समाज में बिखराव नहीं होगा। संगठन के साथ में रहकर विचारों का आदान प्रदान होगा। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा। संरक्षक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि सभी पदाधिकारीयो को अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए समाज में एकजुटता लाना होगा। समाज ने हमारे लिए क्या किया कि भावना को त्याग कर समाज के लिए हमने क्या किया की विचार के साथ चलना होगा। वही पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने बताया कि राजपूत करणी सेना कि 24 राज्य में संगठन चल रहा है।महाराणा प्रताप ने सभी समाज को 36 कॉम में बांटा । और सभी के सुख दुख में खड़े होकर कर सदैव उनके साथ चले।सभी को राजनीतिक दलों से परे होकर समाज को एकजुटता बनाए रखना है । इस दौरान
टूकेश सिंह ठाकुर अध्यक्ष ,सुरेंद्र सिंह बिलासपुर जिला अध्यक्ष, रंजीत सिंह पवार,प्रेस क्लब अध्यक्ष डब्बू सिंह ठाकुर , प्रेम सिंह ठाकुर , मीडिया प्रभारी भरत सिंह ठाकुर, अजय सिंह,मनमोहन सिंह,शिवम सिंह राजपूत, प्रीतम सिंह राजपूत,धर्मेंद्र सिंह राजपूत,गणेश सिंह राजपूत, नितेश सिंह राजपूत मोहनीश सिंह राजपूत सहित समाज के अन्य सम्मानित लोग भी उपस्थित रहें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

