बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सहायक शिक्षक एल बी ई संवर्ग अंतरिम वरिष्ठता सूची एवम शिक्षक संवर्ग एल बी ई संवर्ग अंतिम वरिष्ठता सूची त्रुटिपूर्ण जारी किए जाने के संबंध में जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा संयुक्त संचालक(शिक्षा) संभाग बिलासपुर एवम जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।दिनांक09/10/2020 को सहायक शिक्षकों का अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी किया गया है जिसमे अधिकतर त्रुटि है,जिला अंतर्गत स्थानांतरण होकर आने वाले शिक्षकों को प्रथम कार्यभार तिथि से वरिष्ठता नही देते हुए स्थानांतरण तिथि से वरिष्ठता दिया गया है।वही अंतरजिला स्थानांतरण से आने वाले शिक्षकों को प्रथम कार्यभार ग्रहण तिथि से वरिष्ठता प्रदान किया गया है जो कि त्रुटिपूर्ण है।कुछ शिक्षकों के स्थानांतरण तिथि को प्रथम कार्यभार ग्रहण तिथि मानकर वरिष्ठता दिया गया है। सहायक शिक्षक के अंतरिम वरिष्ठता सूची में वरिष्ठ को कनिष्ठ,एवम कनिष्ठ को वरिष्ठ मानकर वरिष्ठता प्रदान किया गया है। कमोबेश देखा जाए तो जिला अंतर्गत सभी विकासखण्डों में कार्यरत अधिकतर सहायक शिक्षकों के वरीयता क्रम में त्रुटि है। यही हाल शिक्षक एल बी ई संवर्ग के अंतिम वरिष्ठता सूची में भी कई गम्भीर त्रुटियां है। 2018 में संविलियन के समय जो वरिष्ठता सूची बनाया गया था,जो आज भी अतिमहत्वपूर्ण है -जिसमे वरिष्ठ क्रम में जो शिक्षक थे उसे अंतिम वरिष्ठता सूची में कनिष्ट(अंतिम)क्रम में रखा गया है।कुलमिलाकर कहा जाए तो वरिष्ठता सूची बनाने का मापदंड क्या है?इस पर प्रश्नचिह्न मालूम पड़ता है।वरिष्ठता सूची ही शिक्षकों की सेवा का आधार स्तम्भ है जिसके आधार पर शिक्षकों को समयमान,क्रमोन्नति, पदोन्नति एवम अन्य लाभ सेवाकाल में मिलता है,यदि इसमे त्रुटि हो तो शिक्षक संघ द्वारा अधिकारियों को अवगत कराना लाजमी है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठता सूची एवम अन्य समस्याओं के संबंध में सहायक संचालक(शिक्षा) संभाग बिलासपुर श्री आर एस चौहान एवम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक श्री दशरथी सर एवम सहायक संचालक श्री अजय कौशिक से मुलाकात कर अवगत कराया एवम वरिष्ठता सूची को निरस्त करने का मांग किया।जिस पर अधिकारियों ने वरिष्ठता सूची का सूक्ष्मता से अध्ययन कर नियमानुसार वरिष्ठता सूची तैयार कराने का आश्वासन प्रतिनिधि को दिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत,प्रांतीय पदाधिकारी जी पी उपाध्याय,ब्लॉक अध्यक्ष विजय जाटवर,अजय तिवारी,शैलेन्द्र उपाध्याय,संदीप सिंह ठाकुर, समीर कौशिक, अवनीश तिवारी,प्रवीण वैष्णव,मिर्जा वसीम बेग, पूजा सोनी, भारती सिवारे, रूपमिता शर्मा,मनोरमा पांडेय,परमेश्वरी देवांगन, धनन्जय रजक, नवीन ध्रुव,सुभाष तवंर,आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

