0 परिसर के साथ ही आसपास के गांवों में रोपे गए पौधे
रायगढ़. (वायरलेस न्यूज़) जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड में पर्यावरण दिवस प्रकृति की रक्षा के संकल्प के साथ मनाया गया। कोविड-19 महामारी से जुड़े प्रोटोकाॅल का ध्यान रखते हुए आॅनलाइन स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। साथ ही बड़े कार्यक्रम के बजाय अलग-अलग स्थानों पर छोटे-छोटे कार्यक्रम हुए। कंपनी के सीओओ-छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने पौधरोपण कर दिन की शुरूआत की। इसके बाद पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किए। जेएसपीएल फाउंडेशन की टीम ने आसपास के गांवों में भी ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे रोपे।
हरियाली से जेएसपीएल का गहरा जुड़ाव है, इसलिए हर साल यहां पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, ताकि प्रकृति की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। कोविड-19 महामारी की वजह से इस वर्ष भी पर्यावरण रैली, नुक्कड़-नाटक सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन संभव नहीं हो सका। पर्यावरण दिवस की शुरूआत सीओओ-छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने पौधरोपण के साथ की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हरियाली और पर्यावरण, कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रायगढ़ के साथ ही समूह के किसी भी संयंत्र में इसका अनुभव किया जा सकता है। संयंत्र के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी हरियाली का पूरा ध्यान रखा गया है। कोरोना के इस कठिन दौर में इन हरे-भरे वृक्षों को देखकर मन को सुकून भी मिलता है। उन्होंने ईएमडी कार्यालय परिसर में पौधे रोपे। साथ ही विभिन्न विभाग प्रमुखों ने भी पौधरोपण किया। ईएमडी विभाग ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर आॅनलाइन ड्राॅईंग, स्लोगन और क्विज स्पर्धा का आयोजन किया। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जेएसपीएल परिसर में फाउंडेशन ने पौधरोपण का आयोजन किया। इसमें सीएसआर टीम के साथ ही मानव संसाधन एवं कार्मिक सेवाएं विभाग एवं फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए एवं प्रकृति को सहेजने व प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करने का संकल्प लिया गया। आशा- द होप के विशेष बच्चों ने केंद्र के प्रशिक्षकों के आॅनलाइन मार्गदर्शन में अपने घर या पड़ोस में पौधे रोपे और पर्यावरण के प्रति समर्पण व स्नेह का संदेश दिया। जेएसपीएल फाउंडेशन की टीम ने ग्राम उच्चभिट्ठी में भी युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए उनके हाथों पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। युवाओं ने गांव में पौधे रोपे और उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

