रायगढ।बरौद कॉलरी*एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बरौद उपक्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण के ध्वज क्षेत्र में उपक्षेत्रीय प्रबंधक आर बी वर्मा के मुख्य आतिथ्य में पर्यावरण दिवस की प्रात: ध्वजारोहण कर कोयलांचल उपक्षेत्र में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए समुह में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रतिज्ञा ली गई विदित हो कि देश में ऊर्जा की आवश्यकता बहाली के लिए एकमात्र संसाधन वर्तमान में कोयला एक प्रमुख स्त्रोत है जो प्रकृति के विरुद्ध कार्य कर उत्पादन उत्पादकता कर कोयला का संप्रेषण देश के विभिन्न भागों में स्थापित विद्युत संयंत्रों को करते है उक्त परिप्रेक्ष्य में सीआईएल कोल इंडिया के चेयरमेन प्रमोद अग्रवाल ने इस पर्यावरण दिवस में संसाधनो के दोहन के क्रम में पर्यावरणीय पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कम्पनी के समस्त जिम्मेदार अधिकारियों को दिशानिर्देश व संदेश दिया है जिसे आज ध्वज क्षेत्र के नीचे पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लेते हुए डी.राम वन एवं पर्यावरण भू राजस्व अधिकारी ने वाचन किया उक्त अवसर पर आज एक सैकड़ा विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी उपक्षेत्रीय प्रबंधक आर बी वर्मा के नेतृत्व में रोपे गये कार्यक्रम के प्रारंभ में वर्मा के हाथों धूपदीप प्रज्जवलित कर ध्वजारोहण किया गया राष्ट्रीय गान व कार्पोरेट गीत समूह में गाया गया कार्यक्रम का संचालन उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक यशवंत सिंह ने किया उक्त अवसर पर पी.शेट्टी,डी.पी.रावल,विजय कुमार,एम.के.मोदी,सेमजॉन,व्ही.के.एस.ठाकुर,रामलाल साहू,इंटक यूनियन के गनपत चौहान सहित अनेकों कोयला अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे |
*प्रतियोगिताओं का घर बैठे हुआ आयोजन*
――――――――――――――――――
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज बरौद बिजारी प्रबंधन द्वारा माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए समसमायिक विषयों पर लेखन,पोस्टर,चित्रकारी,स्लोगन और विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए कोविड-19 के कारण घर बैठे कम्पनी का विषय पारिस्थितिकीय तंत्र की बहाली पर निबंध लेखन कर आज संध्या पॉच बजे तक उत्तरपुस्तिकाओं को सक्षम अधिकारी के पास जमा करने का निर्देश दिया गया था !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

