भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा आज अनूपपुर में
अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़ )भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के नामांकन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के शामिल होने की सूचना है।
उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर , गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन एवं आम सभा में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ बहुत से बड़े नेताओं के आने का कार्यक्रम है। श्री शर्मा के साथ फग्गन सिंह कुलस्ते, ओमप्रकाश धुर्वे, सुश्री मीना सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय, विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं म प्र शासन के पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, श्रीमती मनीषा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुपमती सिंह, राजेश पाण्डे, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम, दिलीप जायसवाल, जुगुलकिशोर गुप्ता, अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, रामदास पुरी, सिद्धार्थ शिव सिंह , जितेन्द्र सोनी के साथ वरिष्ठ नेतागण, हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल होगें ।
की सूचना है।
गुरुवार , 15 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा आम सभा को संबोधित करेंगे। युवा मोर्चा इस अवसर पर विशाल बाईक रैली की तैयारी की है। बिसाहूलाल के पक्ष में दिग्गज नेताओं की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

