बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल द्वारा सेवा सप्ताह 02 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 2000 लोग लाभान्वित हुए। यह कार्यक्रम रेलवे परिक्षेत्र, पुराने बस स्टैंड, कुष्ठ रोगी बस्ती जैसे जरूरतमंद इलाकों में किया गया, जिसमें 1500 फेस मास्क, 800 फूड पैकेट, 70 पीस veporizer machine, 1 पीस आटोमेटिक सेनेटाईजर मशीन, 500 नग साबुन , 450 बिस्किट पैकेट आदि का वितरण किया गया, साथ ही कोविड-19 के लिए सेवारत लायंस क्लब बिलासपुर हेल्थ केयर के अध्यक्ष लायन डॉ संदीप तिवारी, सी.एच.एम. ओ. लायन डॉ प्रमोद महाजन सर, लायंस क्लब रॉयलएवं 20 हेल्थ केयर क्लब सदस्यों का भी रॉयल क्लब द्वारा सम्मान किया गया । इस सेवा कार्य मे रीजन चेयरपर्सन लायन नितिन सलूजा जी, जोन चेयरपर्सन लायन फरहीन चिश्ती जी क्लब अध्यक्ष लायन कमल छाबड़ा , सचिव लायन उचित सूद, ला. लखन डोड़वानी, ला. गौरव छाबड़ा, ला. शंकर चौधरी, ला. यश छाबड़ा, ला. कमल टुटेजा, ला. प्रवीण सलूजा, ला परमजीत सिंह ऊबेजा, ला.प्रिंस सचदेव, ला रत्नेश, ला रोहन शाह, ला सार्थक बिसवाडे जी, ला चिन्मय अग्रवाल, शंकर आहूजा जी, ला अविनाश सलूजा ने अपना योगदान दिया। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष ला परमजीत सिंह ऊबेजा द्वारा दी गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित

