रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़ 14 अक्टूबर20)रायगढ़ आरपीएफ थाना ने 2013 से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में थाना प्रभारी आरपीएफ एम एल यादव ने बताया कि अपराध क्रमांक 17/2013 रेल्वे संपत्ति/कब्जा अधिनियम के मामले स्थायी गिरफ्तारी वारंट रेल्वे न्यायालय बिलासपुर द्वारा जारी वारंटियों की धरपकड़ विशेष टीम के द्वारा चलाये गएअभियान के दौरान सुदामा पात्र वल्द पंचानन पात्र29 वर्ष निवासी मधुबन पारा निवासी थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को उसके स्थायी निवास वार्ड नं 6 पतरापाली थाना सराईपाली जिला महासमुंद को 2013 में उक्त अभियुक्त द्वारा रेल्वे संपत्ति ओ एच ई तांबा तार को रायगढ़ में काटकर लेजाते हुए पकड़ाया था । माननीय रेल्वे न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद मामले की पेशी में रेल्वे न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था । रेल्वे न्यायालय बिलासपुर से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट की तामीली के लिए रेल्वे मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देश मिलते ही थाना रेल्वे सुरक्षा बल रायगढ़ से प्रभारी निरीक्षक एम एल यादव ने एक टीम जिसमे सहायक उपनिरीक्षक गंगाराम आरक्षक प्रवीण कुमार को आरोपी को गिरफ्तार करने जिला महासमुद रवाना किया टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। वारन्टी टास्क टीम के सहायक उपनिरीक्षक गंगाराम तथा आरक्षक प्रवीण कुमार रेल्वे सुरक्षा बल रायगढ़ की कोरोना काल के दौरान फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को दिनांक 15 अक्टूबर को माननीय विशेष रेल्वे न्यायालय के समक्ष वारंट की तामीली कर पेश किया जाएगा। आरपीएफ की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

