0 पुजारी वैष्णव के परिवार के लिए मठ मंदिरों से जाएगा सहयोग: महंत राम सुंदर दास
रायपुर(वायरलेस न्यूज़ 14 अक्टूबर20) छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास जी से अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सौरभ निर्वाणी तथा पंडित आलोक पांडेय ने मुलाकात कर राजस्थान के करौली में मंदिर के पुजारी बाबू लाल वैष्णव को जिंदा जला देने की घटना पर वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के सदस्यों ने राज्य के अलग अलग मठ मंदिरों से आये आर्थिक योगदान की जानकारी सौंपी। महंत राम सुंदर दास एवं आलोक पांडेय के साथ अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान के करौली जाकर पीड़ित परिवार को मूलभूत आवश्यकताओं के लिए मदद कर रहा है। वृंदावन राधा रमन मंदिर के महंत भगवताचार्य
कार्तिक कृष्ण गोश्वामी,नाथद्वारा राजस्थान के ट्रस्टी मोहन शास्त्री,जग्गनाथ मंदिर के ट्रस्टी सदस्य तन्मय स्वामी ने भी अपना सहयोग देकर दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास जी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इसे देश के लिए एक अभिनव और अनुकरणीय पहल बताया है।
महंत जी ने कहा पुजारी और धर्माचार्य पूरे मानवता के लिये सेवा रत रहते हैं। समाज में इनका विशिष्ट स्थान है। सभी समाज इन्हें बडे आदर और सम्मान के साथ देखते हैं। यह घटना निंदनीय है। देश का साधु समाज संत समाज ऐसे समय मे एक जुट है। इसे किसी राजनैतिक चश्मे से देखने की जरूरत नही है। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ आलोक पांडेय ने एक समिति बनाई है। जिस में देश के किसी भी राज्य में किसी भी कोने में मठ मंदिर के पुजारियों के साथ अनैतिक होता है, अत्यचार होता है तो वहाँ पहुंच कर उन की लड़ाई में साथ रहेंगे, उनकी मदद करेंगे।
पुजारियों, संत और धर्माचार्यों का समाज में पूज्यनीय स्थान है।
उनके साथ किसी भी अप्रिय घटना हो जाने पर छत्तीसगढ़ इकाई उन्हें मदद करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?








