🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट रतनपुर का एसबीआई खाते से क्लोन चेक द्वारा निकाली गई रकम ट्रस्ट के खाते में वापस मिला

On: June 10, 2021 1:38 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट रतनपुर का स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा रतनपुर के खाते से क्लोन चेक द्वारा निकाली गई रकम मंदिर ट्रस्ट के खाते में वापस मिला,उक्ताशय की जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह एवं ट्रस्टी सुनील सोन्थलिया ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर दी।

दिनांक 26 फरवरी से 10 मार्च 2021 के बीच अलग अलग तिथियों को क्लोन चेक बनाकर म कुलराशि 27 19 626 सताइस लाख उन्नीस हजार छः सौ छब्बीस रूपये की निकाल ली गई थी । मंदिर ट्रस्ट द्वारा दिनांक 16 मार्च 2021 को स्टेटमेंन्ट का मिलान करने पर रकम निकाले जाने की शिकायत बैंक प्रबन्धन में किया गया तथा दिनांक 21 मार्च 2021 को रतनपुर थाना में विधिवत् एफ आई आर कराया गया था । जबकि खाते में जिन चेक नंबरों से रकम भुगतान हुआ है सभी मूल चेक बिना उपयोग मंदिर ट्रस्ट के पास सुरक्षित रखा था फिर भी क्लोन चेक द्वारा मुम्बई के अलग अलग बैंकों से अलग अलग खाते में रकम ट्राॅसफर कराया गया था ।
चेक विवरण
1- 26.2.2021-323395 3 15 000
2 2.3.2021-323396 4 51 000
3-6.3.2021-323398 4 63 000
4 6.3.2021-323397 4 95 000
5 10.3.2021-323399 4 98 366
6 10.3.2021-323400 4 97 260
इनमें से 3 15 500 की राशि अप्रेल में ही ट्रस्ट के खाते में बैंक प्रबन्धन द्वारा जमा कराया जा चुका है शेष पाॅच चेकों की राशि 24 04 626 कुल राशि चैबीस लाख चार हजार छः सौ छब्बीस रूपये आज 10 जुन 2021 को ट्रस्ट को वापस मिल गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment