🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने रतनपुर से किया गिरफ्तार

On: June 10, 2021 11:54 PM


रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) थाना लैलूंगा अन्तर्गत निवासरत युवती की मां उसकी बेटी के साथ ग्राम लिप्ती थाना कापू निवासी मलरसाय पिता बिहाऊ शिकारी उम्र 22 वर्ष द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा शादी से इंकार कर लड़की को मारपीट कर डराने धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । आरोपी युवक को लैलूंगा पुलिस रतनपुर क्षेत्र से हिरासत में लेकर थाना लाई जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार पीडित युवती के मां के रिपोर्ट पर दिनांक 08/06/2021 को आरोपी युवक के विरूद्ध *अप.क्र. 162/2021 धारा 376,323,506 भादवि* दर्ज कर विवेचना में लिया गया । पीडिता की मां बताई कि दिनांक 06/06/2021 को उसे लड़की बताई कि दो महीने पहले मलरसाय उसे शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया था । उसके बाद लड़की मलरसाय के साथ रहने उसके घर चली गई और दूसरे ही दिन रात्रि के समय मलरसाय युवती को उसके गांव आकर छोड़ गया । युवती उसके मां को बताईकि मलरसाय उसे रखना नहीं चाहता है, उसके साथ मारपीट किया और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दिया है । युवती की मां थाने रिपोर्ट करने पहुंची तो मलरसाय के घरवाले उसे रिपोर्ट मत करो समाज में समाधान कर लेंगे बोले पर उनसे दुबारा सम्पर्क नहीं किये । आरोपी घटना के बाद से फरार था जिसके रतनपुर में छिपे होने की जानकारी पर थाने से उप निरीक्षक गंगा प्रसाद बंजारे,आरक्षक प्रहलाद भगत रतनपुर जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाये है जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एलपी पटेल तथा उप निरीक्षक जीपी बंजारे, उपनिरीक्षक बीएस पैंकरा एवं आरक्षक प्रहलाद भगत की सराहनीय भूमिका थी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment