05 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये
आरोपियों के कब्जे से 16,100/- रूपये नगदी बरामद
मौके से 06 मोटर सायकल, 07 मोबाईल, 02 नग चेक एवं ताश के पत्ते बरामद
चेक के माध्यम से भी लगाया जाता था दांव
मो0 सांय0.
FZ क्र. CG-17-KT-5925, पैशन प्रो CG.17- KB.9066, पैशन प्रो CG.17- KU.2297, बुलेट CG.17- KL.7514, एक्टिवा CG.17- KU.6644 एवं 01 नग होन्ड़ा शाईन मो0सां0 बिना नंबर का
जगदलपुर 10 जून 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
आसना जंगल में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है । सूचना प्राप्त हुआ था कि ग्राम आसना जंगल में कुछ जुआड़ी ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में रेड कार्यवाही हेतु टीम तैयार कर रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 05 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया पूछताछ पर जिन्होनें अपना नाम चन्द्रध्वज जोशी, हितेश सेठिया, नीलकंठ कश्यप, मनीराम मौय, एवं हेमन्त कवि होना बताये जिनके फड़ एवं पास से 16,100/-रूपये नगद, 07 नग मोबाईल, 06 नग मोटर सायकल, 02 नग चेक, ताश के पत्ते बरामद किया गया । ज्ञात हो की उक्त चेक के माध्यम से भी फड़ पर दांव लगाया गया था । मामले में उक्त 05 आरोपियों के विरूद्व धारा 188,269,270 भादवि, 03 महामारी अधिनियम, 13 जुआ एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है । उक्त जप्त सम्पत्ति की सम्पूर्ण अनुमानित कीमत – 05,00,000/- रूपये आंकी गई है ।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरी0 एमन साहू,
उनि0 होरीलाल नाविक, संजय वट्टी
सउनि. निलाम्बर नाग, सतीश श्रीवास्तव
आर0 भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम, प्रकाश नायक, रवि ठाकुर, रवि सरदार, दीपक कुमार का योगदान रहा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

