रायगढ़। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 15 अक्टूबर 20) को आरपीएफ रायगढ़ की एक टीम चोरी के मामले में फरार वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर रेल्वे न्यायालय में पेश करने के पूर्व सिम्स अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाने पर वारंटी का रिपोर्ट पाजिटिव आने के बावजूद भी न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश कर न्यायालय के आदेशों की तामीली की उक्त वारंटी को पकड़ने एवं न्यायालय पेश करने में आरपीएफ रायगढ़ की टीम के चार बल सदस्यों का आरटीपीएसआर टेस्ट करवाया गया और उनकी आरटीपीएसआर टेस्ट रिपोर्ट आने तक घर मे आईसुलेट किया गया है। इस प्रकार कोरोना काल मे अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए सराहनीय कार्य किया ।आरपीएफ के इन सदस्यो की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के पश्चात थाने के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट करवाई जाएगी।विदित हो कि सात साल से रेल्वे न्यायालय बिलासपुर से मिले गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उक्त फ़रार आरोपी को रेल्वे तार चोरी मामले में रायगढ़ आरपीएफ की टास्क टीम ने महासमुंद जिले के सराईपाली से गिरफ्तार किया था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

