बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ प्रदेश में कब बंद करोगे शराब को Bhupesh Baghel ..
कांग्रेस सरकार जवाब दो,कांग्रेस के विधायक जवाब दो..
इसी नारे के साथ तखतपुर में भाजयुमो बिलासपुर के नेताओं कार्यकर्ताओं ने तखतपुर विधायक के निवास पर एकदिवसीय धरना..
आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शराबबंदी पर वादाखिलाफी के विरोध में तखतपुर कांग्रेस विधायक के निवास जाकर भाजयुमो बिलासपुर के द्वारा एकदिवसीय धरना दिया गया एवं सोई निक्कमी भृष्ट वादा खिलाफी सरकार को किये गए वादे पूरे करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम कांग्रेस विधायक के माध्यम से ज्ञापन दिया गया…।
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर प्रदेश युवा मोर्चा के द्वारा छत्तीसगढ़ के 70 कांग्रेसी विधायको के निवास में जाकर उनसे ढाई वर्ष पूर्व जो उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था उसे पूरा करने की मांग की, और समस्त विधायको को याद दिलाया कि गंगा जल की कसम खाकर उन्होंने शराबबंदी का वादा किया था, उसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर के युवा मोर्चा की 10 सदस्यी टीम आज तखतपुर में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह,जिला महामंत्री तिलक देवांगन, जिले के समस्त भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेश सिंघल,अनमोल झा, केतन सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला,राहुल सराफ,अभिषेक चौबे,जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील साहू,पार्षद कोमल सिंह ठाकुर,तखतपुर मण्डल अध्यक्ष अजय यादव,विजयपुर मंडल अध्यक्ष कामता कुलमित्र,गनियारी मंडल अध्यक्ष अभिलाष लोनिया ने तखतपुर विधायिका श्रीमती रश्मि आशीष सिंह जी के निवास के सामने धरना दिया। और उन्हें एक ज्ञापन पत्र सौंपा जिसमे युवा बेरोजगार को 2500 रुपये के हिसाब से 30 माह का 75000 रुपये तत्काल देने। शराबबंदी तत्काल लागू करने, बुजुर्गों के लिए जो पेंशन का वादा किया उसे तत्काल चालू करने, की मांग करते हुए अपने वादे निभाने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ न्याय करने की मांग की ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026भद्रा का साया नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल
बिलासपुरAugust 26, 2026राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार—बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री, बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

