🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महानदी किनारे बसे ग्रामीणों के गर्मी फसल के नुकसान को लेकर नायक ने ज्ञापन सौंपा

On: June 17, 2021 2:24 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) विधायक रायगढ़ के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य कैलाश डॉ शक्राजीत नायक ने कलेक्टर एवम् जिला पंचायत सीईओ, जिला पंचायत अध्यक्ष से मिलकर कई प्रमुख मुद्दों पर ज्ञापन देकर चर्चा किया और वस्तु स्थिति से अवगत कराया।
जिला पंचायत सदस्य ने अधिकारियों को बताया कि महानदी किनारे बसे गांव के किसानों की ग्रीष्मकालीन फसल धान को जल्दी मानसून से ( बारिश ) से काफी क्षति हुई है अतः किसानों को जल्द से जल्द इसका मुआवजा दिया जाए, साथ ही सोसाइटी में खाद बीज की किल्लत न हो इसके लिए कृषि विभाग को निर्देशित कर खाद एवं बीज की व्यवस्था के लिए मॉनिटरिंग की जाए और लगभग 2 महीने से लॉक डाउन होने के कारण गांव में लगने वाले हाट बाजार नहीं खुल रहे हैं जिस कारण से वहां के सब्जी विक्रेताओं की स्थिति काफी खराब हो गई है साथ ही साथ सब्जी की कालाबाजारी भी हो रही है जिस पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने जल्द से जल्द ग्रामीण सब्जी हाट बाजार खोलने की भी मांग अधिकारियों से की।
इन सभी मुद्दों का उन्होंने ज्ञापन दीया और विस्तार से अधिकारियों से चर्चा भी की दोनों अधिकारियों से यह आश्वासन मिला है कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना हो।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment