रायगढ़। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) हण्डी चौक गौशाला रोड रायगढ में रहने वाली गृहणी द्वारा दिनांक 17.10.2020 को थाना कोतवाली में उसकी लड़की को भुवनेश्वर (ओडिसा) के मेडिकल कॉलेज में एडमीशन दिलाने के नाम पर *राहुल* नाम के व्यक्ति द्वारा 5 लाख रूपये की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है । रिपोर्टकर्ता बताई कि इसकी फ्रेण्ड के पति से राहुल की अच्छी जान पहचान थी , उन्होंंने बताया कि उनके बच्चे का भी एडमिशन राहुल ने करवाया था । एक दिन राहुल से फोन पर बातचीत हुई तो राहुल ने भुवनेश्वर (उडिसा) के किम्स कालेज में अपना खास परिचय बताते हुए 100 प्रतिशत एडमिशन करवा देने की बात बोला और अपनी पत्नी के बैंक खाता में 5,00,000 रूपये (पांच लाख रूपये) भेजने के लिए बोला, तब महिला विश्वास कर उसके पत्नी के बैंक खाते में ₹500000 ट्रांसफर की पर 10-15 दिन बाद राहुल फोन कर कहने लगा कि भुवनेश्वर के किम्स कालेज में सीटें फूल हो गयी है अगर आप चाहो तो पुणे, सांगली, मुंबई वगैरह में आपकी बच्ची का एडमिशन करवा देता हूं । तब इन्होने राहुल को रूपये वापस करने के लिए बोले तो राहुल 15 दिनों का समय मांगा । 15 दिन बाद एक माह का समय, इस प्रकार समय पर समय मांगने लगा और अंत में उसने मोबाइल नम्बर ही बंद कर दिया । रिपोर्टकर्ता के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में राहुल नाम के व्यकित पर अप.क्र. 779/20120 धारा 420 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

