किसान चौपाल कार्यक्रम में कोड़ा तराई और मलदा में सांसद ने किसानों से बात कही
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ 17 अक्टूवर) लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती गोमती साय ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम कोड़ातराई व ग्राम मल्दा में किसान चैपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति में केन्द्र सरकार के नऐ कृषि विधेयको को देश के आजादी के बाद किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया। श्रीमती साय ने विधेयक के प्रावधानों को विस्तार से चैपाल में चर्चा करते हुए बताया कि अब देश के अन्नदाताओं को विचोलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी तथा वे अपनी उपज को इच्छानुसार मूल्य पर विक्रय करने के लिए स्वतंत्र रहेगा। पहले की भाति सभी कृषि उत्पादकों एम.एस.पी. समर्थन मूल की व्यवस्था यथावत रहेगी एवं मंडीयों की भी व्यवस्था बनी रहेगी। किसान अपनी उत्पाद को अन्य स्थानों पर बेचने हेतु अनेक विकल्प मैजूद रहेगें। इस विधेयक से किसानों की आय दुगुनी होनी की भी संभावना बनी रहेगी। वर्तमान भूपेश सरकार के द्वारा धान खरिदी का समय एक दिसम्बर से किये जाने तथा प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदे जाने का निर्णय को किसान विरोधी बताया है। सांसद महोदय ने चैपाल में किसानों की वर्तमान में उत्पन्न समस्याओं की भी जानकारी ली एवं जिला प्रशासन से बात करने का आस्वासन दिया।उक्त चैपाल कार्यक्रम में माननीय गोमती साय जी के साथ निगम के पूर्व सभापति सूभाष पाण्डेय, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, बब्बल पाण्डेय, जिला मंत्री विलिस गुप्ता, पवन शर्मा, श्रीमती विमला निराला बी.डी.सी. दुलदुला, मोहित सतपथी, कोड़ातराई मण्डल अध्यक्ष डोलनारायण, जिला पंचायत सदस्य प्र्रतिनिधि द्वय प्रमोद गुप्ता, खेमराज नायक, रामपुकार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अमृत सिंह, अनुपम पॉल,उमेश उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, प्रवीण द्विवेदी अतुल शर्मा, सुरेन्द्र जेना, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?






