🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत में रायगढ़

On: October 18, 2020 6:37 PM

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र में रहने वाली युवती द्वारा आज थाना धरमजयगढ़ में *सत्येन्द्र सिंह पिता दीपक सिंह उम्र 20 वर्ष जेलपारा धरमजयगढ़* के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी है । पीडिता बताई कि पिछले 05 साल से धरमजयगढ में रह रही है । पढाई के समय से सत्येन्द्र सिंह से परिचय है तथा पिछले 4 साल से दोनों का प्रेम संबंध है । युवती बताई कि जब वह नाबालिग थी तब से सत्येन्द्र शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बना रहा है । सत्येन्द्र 03 सितम्बर 2020 को युवती को अपने घर लाकर रखा था, 15-20 दिन बाद सत्येन्द्र की मां युवती को उसके घर छोड़कर आने कहने पर सत्येन्द्र उसे एक गांव में किराये का मकान लेकर रखा था जहां दोनों साथ थे । उस किराये मकान में सत्येन्द्र युवती को छोड़कर भाग गया और उसका फोन भी रिसीव नहीं करने लगा। तब युवती थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी रिपोर्ट पर अप.क्र. 186/2020 धारा 366,376 ताहि 4,6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment