अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अदिती का आईआईटी में चयनित होना चौहान समाज की बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रो-गनपत चौहान

On: October 18, 2020 6:50 PM
Follow Us:

लैलूंगा (वायरलेस न्यूज़)

एक समय था जब हमारे पूर्वज लड़कियों को ज्यादा पढ़ाने में रुचि नहीं लेते थे,समय से पूर्व ही विवाह कर देने की प्रथा थी किन्तु अब मौजूदा पीढ़ि नारी शिक्षा की महत्ता को समझ समाज की बेटियों को पढ़ाने में अन्य समाज से प्रतिस्पर्धा किए जाने आतुर हैं,यही कारण है कि चौहान समाज की बेटियां अब शिक्षा, विज्ञान,राजनीति के जैसे क्षेत्र में बगैर किसी सहारे स्वविवेक से अपना पताका फहराने लगी है,लैलूंगा राजपुर की अदिती चौहान का आईआईटी में चयनित होना चौहान समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकती है,सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अखिल छ.ग. चौहान कल्याण समिति के वरिष्ठ व मजदूर नेता गनपत चौहान ने अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की |
लैलूंगा के कोड़ासिया बंजारी पारा उद्यान में आयोजन इस सम्मान समारोह के आयोजक नवगठित आदर्श चौहान समाज विकासखंड लैलूंगा के द्वारा आयोजित था,अध्यक्ष घासीराम चौहान, उपाध्यक्ष ऐशो चौहान, सचिव नीलांबर चौहान,संरक्षक रामेश्वर चौहान के प्रेरणा से अखिल छ.ग. चौहान कल्याण समिति के वरिष्ठ सामाजिक व मजदूर नेता गनपत चौहान को आमंत्रित किया गया था,कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम गांडा चौहान समाज के इष्टदेवता दूल्हादेव जी के तैल चित्र पर धूप,दीप,पुष्प अर्पित कर नमन किया गया, उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि सहित लैलूंगा ब्लॉक के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से भोगसिंह चौहान,खगेश्वर चौहान,मायाराम चौहान सहित उपस्थित समस्त महिलाएं व पुरुषों तथा बच्चों ने दूल्हादेव के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नतमस्तक हुए, उक्त अवसर पर आईआईटी में चयनित हुए कुमारी अदिती के पिता महिपत चौहान व माता फुलकुमारी के उपस्थिति में अदिती के हाथों केक काटी गई साथ ही उपस्थित समाज के सभी लोगों का मुंह मीठा कराते हुए लड्डू और केक खिलाई गई |
उक्त अवसर पर लैलूंगा चौहान समाज के अध्यक्ष रामेश्वर चौहान ने कहा कि नवगठित आदर्श चौहान ने इस कार्यक्रम को रखकर सराहनीय कार्य किया है अब अदिती से हमारे समाज को आशा और अपेक्षा कई गुना बढ़ गई है, आईएएस तक सफलता अर्जित करें अदिती के पिता महिपत ने कहा कि एक निजी कंपनी में रहकर कार्य करते हुए बच्चों को पढ़ा रहा हूं मेरी बेटी जैसी सफलता हर किसी को मिले ताकि आज जिस तरह समाज हमारा सम्मान कर रहा है ,उन्हें भी हमारे जैसा इज्जत पाने के हकदार हो सके माता फूलमती ने कहा कि हमारे परिवार छोटा परिवार में से है,अदिती के पापा बस परिचालक रहकर बेटी को पढ़ाये |

अदिती का शॉल व श्रीफल से किया गया सम्मान

समाज के वरिष्ठ गनपत चौहान ने पुसौर के संदीप गड़तिया के बाद लैलूंगा समाज की बेटी अदिती चौहान का भी आईआईटी में चयनित होने पर आज कोड़ासिया ग्राम के उद्यान में अदिती को शाल श्रीफल व बुके भेंट करते हुए आत्मीय सम्मान किया गया, उक्त अवसर पर अदिती ने कहा इस सम्मान के लिए समाज का आभार मानते हुए अपने प्रारंभिक शिक्षा की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए अब तक के सफलता की जानकारी उपस्थित समाज के समक्ष रखी,उन्होंने यह भी कहा कि मेरे माता-पिता और चौहान समाज जो भी मुझसे उम्मीदें लगाए हुए हैं उन सभी उम्मीदों में मैं खरी उतरु |
उक्त अवसर पर रोहित कुमार चौहान,कृष्ण कुमार चौहान, गौरीशंकर चौहान,दिलपत चौहान,डमरूधर चौहान,सिरोत्तम चौहान,पूर्णिया चौहान,रुपेश,नीलू,लल्लू,राज,क्रांति सहित आधा सैकड़ा सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही,कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कोटवार संघ के प्रादेशिक पदाधिकारी व जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता कोड़ासिया के मनोहर लाल चौहान और समापन आदर्श चौहान समिति के अध्यक्ष घासीराम चौहान ने आभार व्यक्त किया !

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment