🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भैरव बाबा मंदिर रतनपुर पहुंच रहे श्रद्धालु

On: October 18, 2020 7:02 PM

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) रतनपुर में कोरोना काल के चलते मां महामाया मंदिर के कपाट इस बार नवरात्र पर्व पर दर्शनार्थियों के लिए बंद हैं। लेकिन श्री भैरव बाबा मंदिर में कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए आप दर्शन कर सकते हैं।

बताते चलें कि यहां आने वाले दर्शनार्थी नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। मंदिर परिसर में सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्त भैरव बाबा मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले चैत्र नवरात्र में कोरोना महामारी के चलते मंदिर का पट बंद था जिस कारण से भक्तों का मनोकामना ज्योति कलश चैत नवरात्रि में प्रज्वलित नहीं किया गया। और इस बार शारदीय नवरात्र पर पिछले नवरात्रि का ज्योति कलश मिलाकर एक साथ प्रज्ज्वलित किया गया है।

इसके साथ ही श्री भैरव बाबा के भक्त उनके मंदिर पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। आप भी कोरोना काल में नियमों का पालन करते हुए मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment