🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मरवाही उप चुनाव : डाकमत पत्र वितरण, मतदान व डाकमत पत्र संग्रहण का कार्य 22 से 24 अक्टूबर तक

On: October 21, 2020 5:33 AM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 21अक्टूबर 20) भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के निर्वाचक और शारीरिक निःशक्तता वाले निर्वाचक एवं कोविड 19 से प्रभावित मतदाताओं को डाक मतमत्र के द्वारा मतदान की सुविधा दी गई है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने जानकारी दी है कि वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक आयु के), दिव्यांग, कोविड-19 से प्रभावित मतदाताओं को डाक मतपत्र वितरण, डाक मतपत्र से मतदान एवं डाकमतपत्र संग्रहण का कार्य 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2020 तक इस हेतु विशेष रूप से गठित मतदान दलों के द्वारा किया जाएगा। डाक मतपत्र वितरण, मतदान एवं संग्रहण की जानकारी बी.एल.ओ के माध्यम से संबंधित मतदाताओं को अवगत कराया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक ( 80 वर्ष से अधिक आयु के), दिव्यांग, कोविड-19 से प्रभावित मतदाताओं को डाक मतपत्र वितरण, डाकमतपत्र के द्वारा मतदान एवं डाकमतपत्र संग्रहण के लिए विशेष रूप से गठित मतदान दलों का प्रशिक्षण दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को कार्यालय परियोजना प्रशासक गौरेला के सभा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए तीन पालियों में आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने संबंधितों को प्रशिक्षण में निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment