🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एल्डरमैनों की नियुक्ति के बाद मजबूत हुई सरायपाली नगरपालिका में कांग्रेस की सत्ता

On: October 21, 2020 8:25 AM

शासन से नियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुंद – महासमुंद जिले के बहुप्रतिष्ठित सरायपाली नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा नियुक्त एल्डरमैन को आज शपथ दिलाई गई। सरायपाली के एसडीएम कुणाल दुदावत ने नवनियुक्त अरमानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त एल्डरमैनों ने आज पदभार भी ग्रहण कर लिया है। नगर पालिका परिसर में आहूत एक सादे समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैन दीपक शर्मा सुभाष प्रधान बबलू चौहान सरोजिनी पाणिग्राही और गोपाल अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । हम आपको बता दें कि 15 पार्षदों के नगर पालिका में पांच नए एल्डरमैन ओं की नियुक्ति के बाद अब नगर पालिका परिषद सरायपाली में शासन द्वारा मनोनीत 5 पार्षदों को मिलाकर कुल 20 पार्षद हो गए हैं गौरतलब है कि सरायपाली नगर पालिका मे कांग्रेस के अमृत पटेल अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं वही 5 एल्डरमैनों की नियुक्ति के बाद अब परिषद को काफी मजबूत माना जा रहा है। सादे समारोह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम एल्डरमैन दीपक शर्मा ने शपथ ग्रहण की पश्चात सुभाष प्रधान बबलू चौहान सरोजिनी पाणिग्रही और गोपाल अग्रवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल के साथ नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा एसडीएम कुणाल दुदावत मुख्य नगरपालिका अधिकारी खीरसागर नायक के साथ सभी पार्षद गण और नगर के गणमान्य जन और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment