अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने जगदलपुर एयरपोर्ट की विजिबिलिटी 5000 मीटर एवम् लेंडिग क्षमता बढाने, उच्च तकनीकी सिस्टम इंस्टाल के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी को लिखा पत्र

On: October 21, 2020 4:41 PM
Follow Us:


जगदलपुर 21 अक्टूबर 2020
(वायरलेस न्यूज़ अरुण पाढ़ी )
जगदलपुर विमानतल से संबंधित मामलों पर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री माननीय श्री हरदीप सिंह पुरी जी को पत्र लिखकर जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना ने ध्यानाकर्षित कराने का प्रयास किया है।
पूर्व विधायक श्री बाफना जगदलपुर विमानतल से संबंधित मामलों को जनहित से जोड़कर अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि जगदलपुर विमानतल की विज़िबिलिटी 5000 मीटर तक एवं लैंडिंग सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए उच्च तकनीकि एवं बेहतर खूबियों वाले सिस्टम को इंस्टाॅल करने की आवश्यकता है। क्योंकि अभी वर्तमान में जो उपकरण लगे हुए हैं वो काफी पुराने है जिस कारण खराब मौसम व कोहरे की वजह से विमानतल की विज़िबिलिटी काफी कम हो जाती है। अभी एलायंस एयर का इकलौता विमान जगदलपुर से रायपुर व हैदराबाद तक अपनी सेवाएं दे रहा है उसे कई बार डायवर्ट तक करने की नौबत आ जाती है या फिर ऐसी स्थिति में विमान को सही समय पर ग्राउंड क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण विमान हवा में चक्कर काटते रहता है। विमान सेवा का जब पुनः शुभारंभ किया जा रहा था तो उस दिन भी खराब मौसम के चलते यही स्थिति निर्मित हुई थी। यदि विमानतल के पुराने उपकरणों की जगह अपग्रेडेड सिस्टम डाॅप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज (DVOR) और डिस्टेंस मेजरिंग इक्विपमेंट (DME) को बदल दिये जायें तो इससे एयरपोर्ट पर सभी परिस्थितियों में फ्लाइट का संचालन सहज तरीके से संभव हो सकेगा।
केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने जगदलपुर विमानतल से ATR 72-600 (70/72) सीटर जैसे बड़े विमान को संचालित करने में आ रही तकनीकि दिक्कतों को दूर करके विमानतल को ‘‘2 बी’’ श्रेणी से ‘‘3 सी’’ श्रेणी शामिल किया । और वर्तमान में अभी 72 सीटर विमान संचालित है। बस्तर संभाग के कांकेर, कोण्डागाॅव, नारायणपुर, बस्तर (जगदलपुर), दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिले के अलावा उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जिले मल्कानगिरि, कोरापुट, नबरंगपुर, भवानीपटना, रायगढ़, नौपाड़ा की जनता भी यातायात सुविधाओं के लिए जगदलपुर पर ही निर्भर हैं वहाॅ की जनता भी जगदलपुर से रायपुर व हैदराबाद तक हवाई यात्रा सुविधा का लाभ ले रहें हैं। ऐसे में जगदलपुर विमानतल से विमान की संख्या में ईजाफा करना महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके अलावा बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के समीप नगरनार में एनएमडीसी का तीन मिलियन टन क्षमता का इस्पात संयंत्र लगभग पूर्णता की ओर अग्रसर है। यदि जगदलपुर विमानतल से विमान की संख्या में ईजाफा होगा तो निश्चित तौर पर देश के बड़े काॅर्पोरेट घरानों और निवेशक समूहों को आकर्षित किया जा सकता है। जिसका सीधा लाभ बस्तर की जनता को भी होगा।

पत्र के अंत में श्री बाफना ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री से आग्रह किया है कि, यदि आप संबंधित मामलें में संवेदनशीलतापूर्वक विचार करें तो बस्तर संभाग के एकमात्र विमानतल को और भी बेहतर स्थिति में लाया जा सकता है एवं आपके द्वारा इस दिशा में की गई एक पहल समूचे बस्तर के भविष्य को संवार सकती है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment