🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दंतेवाड़ा ब्रेकिंग – सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, कुछ नक्सलियों की मारे जाने की आशंका, नक्सली सामग्री बरामद

On: October 21, 2020 4:46 PM

दंतेवाड़ा 21अक्टूबर 2020 
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/
दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों का मौके पर से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया है।
मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को अरनपुर थाना क्षेत्र और सुकमा जिले के सरहदी इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद जिला बल, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों की एक संयुक्त टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान जैसे ही जवानों की टीम गुमोरी पहाड़ी पर पहुंची तो पहले से एम्बुश लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई करना शुरू कर दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गए। जिसके बाद जवानों ने मौके का मुआयना किया। जवानों ने मौके पर से नक्सलियों के खून छीटें पाए है। जिससे सुरक्षाबल ने कुछ नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जाहिर की है। इसके साथ ही जवानों ने मौके से टिफिन बम, डेटोनेटर, वायर, 10 नग जिंदा कारतूस, एक धनुष, पांच तीर, डफली, 6 नक्सली वर्दी, 3 पिट्ठू, दवाईयां, नक्सली साहित्य समेत दैनिक उपयोगी सामान जब्त किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment