🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कटनी – शहडोल के तय रुट पर फिर दौड़ेगी बरौनी – गोंदिया ट्रेन,मार्ग परिवर्तन की अपुष्ट सूचनाओं के बावजूद सांसद ने की थी पहल

On: June 24, 2021 6:12 PM

अनूपपुर / (वायरलेस न्यूज़) कोरोना लाकडाउन के चलते बन्द की गयी बरौनी- गोंदिया ट्रेन पूर्ववर्ती तय रुट कटनी- शहडोल- अनूपपुर होकर फिर दौड़ने की तैयारी में है। मध्य पूर्व रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार बरौनी- गोंदिया ट्रेन 27 जून से एक बार फिर यात्रियों को नियमित सेवा देगी।
उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन के मार्ग परिवर्तित होने की अपुष्ट सूचना के बीच शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने रेल मंत्री और अध्यक्ष रेल बोर्ड को पत्र लिखने के साथ उनसे इस ट्रेन का रुट परिवर्तित ना करने की मांग की थी। अब जबकि ट्रेन के यथावत पुराने तय रुट पर चलने के आदेश किये जा चुके हैं तो क्षेत्र के लोगों ने रेल मंत्री पियूष गोयल तथा सांसद हिमाद्री सिंह के प्रति आभार जताया है। इस क्षेत्र के लोग इलाज के लिये प्रतिदिन अनूपपुर, शहडोल, उमरिया जिले से नागपुर आना – जाना करते हैं। नागपुर के लिये सीधी ट्रेन सुविधा ना होने के कारण मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पडता है। ऐसे में गोंदिया तक की यात्रा एवं नागपुर से वापसी के लिये इस ट्रेन से बडी सुविधा लोगों को मिलती है। वर्षों से इन जिलों के लोग नागपुर सीधे ट्रेन सुविधाकी मांग करते रहे हैं । शहडोल सांसद श्रीमती सिंह ने रेल मंत्री, अध्यक्ष- रेलवे बोर्ड को पत्र लिख मांग की है कि शहडोल संसदीय क्षेत्र में अनुसूचित जन जाति बाहुल्य और पिछडे चार जिले हैं। क्षेत्र में पावर प्लांट , कोयला खदानों के कारण कई राज्यों के कर्मचारी कार्यरत हैं। चिकित्सा और शिक्षा की दृष्टि से नागपुर के लिये सीधी ट्रेन सुविधा की बडी आवश्यकता है । यह इस क्षेत्र की दो दशक पुरानी मांग है। लेकिन रेल प्रशासन ने जन भावनाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति आज तक नहीं की है। बजट सत्र में मेरे द्वारा रेल विभाग से चर्चा पर नागपुर तक नियमित ट्रेन चलाने के लिये संसद में विषय उठाया गया एवं तब आश्वासन दिया गया था। वाराणसी से नागपुर वाया प्रयागराज ,सतना,कटनी ट्रेन को कटनी, शहडोल, बिलासपुर होते हुए चलाया जाए। बहरहाल बरौनी – गोंदिया ट्रेन सेवा पुन: बहाल होने से यात्रियों को बडी राहत मिलने वाली है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment