● *कोतवाली पुलिस सूचना पर की कार्रवाई, दोनों आरोपी चोरी और महामारी एक्ट के तहत भेजे गये रिमांड पर रायगढ़। सिटी कोतवाली रायगढ़ अन्तर्गत संजीवनी अस्पताल के पास कल दिनांक 25/06/2021 को समाज का शर्मसार करने वाली घटना समाने आई है । कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर को कल दोपहर मुखबिर से रक्त के जरूरतमंदों को निर्धारित शुल्क से करीब ₹3500-₹4000 अधिक रकम लेकर अवैध रूप से ब्लड बेचने की सूचना मिली । कोतवाली टीआई मनीष नागर अपने मुखबिर को ही ग्राहक बनाकर आरोपी से ब्लड का सौदा करने भेजे थे, इस दौरान आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया है । जानकारी के अनुसार ब्लड बैग के अवैध बिक्री की सूचना पर कोतवाली प्रभारी टीआई नागर, उपनिरीक्षक नंदलाल पैंकरा हमराह आरक्षक हेमकुमार सोन, मनोज पटनायक के साथ संजीवनी अस्पताल पहुंचे, जहां संदेही मोहम्मद इम्तयाज खान पिता नजीर खान उम्र 30 वर्ष निवासी ढिमरापुर के कब्जे से अवैध रूप से मानव रक्त (ब्लड बैग) बरामद हुआ । पूछताछ में संदेही इम्तयाज खान संजीवनी अस्पताल के रायगढ़ ब्लड बैंक से 3500/- रूपये में खरदीकर लाया हूँ, बताया । कोतवाली पुलिस की टीम जब सिलसिलेवार संदेही और गवाहों से पूछताछ की तब संजीवनी अस्पताल के रायगढ़ ब्लड बैंक संचालक/पैथोलाजी प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की संलिप्तता पाई गई, जिसके साथ आरोपी इम्तयाज खान ब्लड बैंक से ब्लड बैग की चोरी कर मार्केट में जरूरतमंदो को वास्तविक रेट से अधिक ₹3,500 से ₹4,000 में बिक्री करते थे । आज कोतवाली पुलिस आरोपी 1- मोहम्मद इम्तयाज खान पिता नजीर खान उम्र 30 वर्ष निवासी ढ़िमरापुर 2- रायगढ ब्लड बैंक के प्रभारी/संचालक प्रदीप पाण्डेय के विरूद्ध ब्लड बैग जप्ती आदि की कार्रवाई इस्तगासा धारा 41(1-4)जाफौ0/379 भादवि के अन्तर्गत कर आरोपियों के खिलाफ असल अप.क्र. 829/2021 धारा 269, 270, 380 ,411,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । कोतवाली पुलिस संजीवनी अस्पताल प्रबंधक को नोटिस दिया गया है जिसमें पूछा गया है कि ब्लड बैंक से ब्लड बैग का वास्तविक मूल्य क्या है ? जप्त ब्लड मानव ब्लड है एवं किस उपभोक्ता के नाम से किस मरीज के लिये प्रदाय किया गया है ? कोतवाली पुलिस मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायगढ़, जिंदल रोड सीएमओ कार्यालय को भी प्रतिवेदन भेजा गया कि प्राप्त ब्लड के संबध में कार्यवाही करें । कोतवाली पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है, जीवनरक्षक रक्त की अवैध ब्रिकी से जुड़े जितने भी लोगों की संलिप्तता पाई जावेगी, उन पर विधि अनुरूप कार्रवाई होगी । कोतवाली पुलिस मामले के दोनों आरोपी 1- मोहम्मद इमतयाज खान पिता नजीर खान उम्र 30 वर्ष निवासी ढिमरापुर 2- प्रदीप पाण्डेय पिता अरविंद पाण्डेय 36 साल आदर्शनगर चक्रधरनगर को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

