रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) 1 जुलाई।आज 1जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवाद के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ल के नेतृत्व में अपने कार्यकारणी के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय ख्याति प्राप्त चिकित्सकों का उनके निवास व संस्थान में पहुंचकर पुष्पहार व पुष्पगुच्छ प्रेषित कर सम्मानित किया गया सम्मानित किये जाने वाले चिकित्सकों में प्रमुख रूप से डॉ. रूपेंद्र पटेल, डॉ. प्रशांत अग्रवल,डॉ प्रिया अग्रवाल, डॉ मनोज गोयल,डॉ. भानु पटेल,डॉ योगेश पटेल, डॉ. अहर्निश अग्रवाल व श्रीमती डॉ गोयल शामिल थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं औए इस अवसर पर "भारत रत्न" डॉ. बिधान चंद्र रॉय जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया व कहा कि आज के कठिन वक़्त में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निजात दिलाने में चिकित्सकों एवं नर्सों का योगदान अविस्मरणीय है और साथ ही उनके त्याग, समर्पण और जज्बे को सलाम किया। विदित हो कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और डॉक्टरों को उनकी समर्पित सेवा के लिए शुक्रिया अदा करना है। भारत सरकार ने सबसे पहले नेशनल डॉक्टर डे साल 1991 में मनाया था। 1 जुलाई को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है ,डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय भारत के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सकों में से एक थे।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने मानव सेवा में लगे सभी चिकित्सकों के प्रति भी अपना आभार भी जताया।
इस चिकित्सक सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस पुर्व अध्यक्ष दीपक पाण्डेय,
नगर निगम महापौर जानकी अमृत काटजू,जिला कांग्रेस महामंत्री शाखा यादव,विधयाक प्रतिनिधि असरफ खान,ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,नरेश जायसवाल,कमल पटेल,नंदलाल गोड़,अमृत काटजू,एल्डरमैन वसीम खान,जितेंद्र चौधरी,विकास बोहिदार,वीरू गुप्ता,गणेश घोरे,अरुणा चौहान,राजेश कछवाहा,शारदा सिंह राजपूत, राजपूत,दुष्यंत देवांगन,दीपक निगनिया,आदि कांग्रेसी उपस्तिथ थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

