🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अमरकंटक :बारिश के चलते किरर घाट में मिट्टी धसकने से दोनो ओर लगी गाड़ियों की जाम, मार्ग खोलने अधिकारियों की टीम मौके पर

On: July 8, 2021 5:49 PM

अमरकंटक (मनोज द्विवेदी की रिपोर्ट वायरलेस न्यूज़ ) अनूपपुर मार्ग स्थिर किरर घाट मे दो जगह घाट धंसकने से एक दर्जन से अधिक छोटी – बड़ी गाडियां और लगभग 100 लोग तेज बारिश और मिट्टी, पत्थरों के धंसकने की आशंका के बीच फंस शायं 6 बजे से बुरी तरह फंस गये थे।
कमिश्नर राजीव शर्मा एवं अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा के मार्गदर्शन में एसडीएम पुष्पराजगढ अभिषेक चौधरी, अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी , तहसीलदार, नगर निरीक्षक खेम सिंह , नरेन्द्र पाल के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। जेसीबी के माध्यम से मार्ग खोलने की कोशिश जारी है।
कमिश्नर श्री शर्मा ने घटनास्थल पर एंबुलेंस, पानी की बोतलें,बिस्कुट आदि ले जाने के निर्देश भी दिये हैं।
अनूपपुर – राजेन्द्रग्राम मार्ग खुल गया है। पूरी तरह से सही होने में 3-4 घंटे का समय और लग सकता है। कमिश्नर सर स्वत: निगरानी बनाए हुए हैं। सैकड़ो यात्रियों की जान- माल की रक्षा करने में अनूपपुर – पुष्पराजगढ के एसडीएम अभी भी मौके पर हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment