रायगढ़। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ बिलासपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशा निर्देशन में कल सोमवार को आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ ने सारंगढ ब्लाक के एक गांव में दबिश देकर एक टिकिट दलाल को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है । आरपीएफ थाना रायगढ़ के टीआई निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देश मिलते ही वे स्वयं उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री एवं टीम द्वारा दिनांक 12 जुलाई सोमवार को सारंगढ़ कोसीर मार्ग पर स्थित खम्हारडीह गांव में स्थित रेलवे ई टिकट एवं ऑनलाइन सर्विस की एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई जहां दुकान संचालक धनेश्वर साहू पिता मनीराम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी खम्हारडीह थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ को रेल की की टिकटों का अवैध व्यापार करते हुए पाया गया अतः उसे रेल अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत अपराध किए जाने का आरोपी पाकर उसके कब्जे से रेल की टिकट बनाने के संबंधित सभी दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जप्त किया गया एवं आरपीएफ थाना रायगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया उसके कब्जे से वाया डॉट कॉम एजेंट आईडी से बनाई हुई अनगिनत टिकटे पाई गई तथा पर्सनल यूजर आईडी से बनी हुई 3 नग रेल की टिकटों की जब्ती बनाई गई एवं इस मामले में संलग्न किया गया उपरोक्त आरोपी को अवैध रूप से रेल की टिकटों के व्यापार करने पर आरोप में दोषी पाया गया। आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने से जिले में टिकिट दलालों में हड़कंप मच गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

