बड़े शहरों के तर्ज पर मिलेगा हर जरूरत की वस्तुयें-जानकी काट्जू
रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू ने शहर के बहुप्रतीक्षित मार्केट संजय काम्प्लेक्स के विस्तार एवं निर्माण हेतु शहरवासियो से भी सुझाव और विचार मांगा है ताकि यह मार्केट एक मॉडल के रूप में विकसित हो।
रायगढ़ शहर के हृदयस्थल पर बनने वाले मार्केट संजय काम्प्लेक्स के निर्माण हेतु नगर निगम द्वारा आर्किटेक्ट से उसके लिये ब्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त काम्प्लेक्स का डिजाइन कराया जा रहा है,ताकि निकट भविष्य में शहर के बढ़ते जनसंख्या पर भी यह प्रभावित ना हो।
बड़े शहरों के तर्ज पर पार्किंग,लिफ्ट,सुविधाजनक सीढ़ियां,पानी,विद्युत ब्यवस्था,सुरक्षा की ब्यवस्था,आदि को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया जा रहा है,उस काम्प्लेक्स को और बेहतर तथा सर्वसुविधायुक्त बनाने महापौर जानकी काट्जू ने शहरवासियों से,ब्यापारिक संगठन से,चेम्बर ऑफ कॉमर्स,समाजसेवी संगठन,जनप्रतिनिधियो आदि से भी संजय काम्प्लेक्स के बेहतर विस्तार और निर्माण के लिये सुझाव और विचार मांगा है ताकि यह एक मॉडल काम्प्लेक्स के रूप में परिलक्षित हो।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में बहुप्रतीक्षित संजय काम्प्लेक्स का निर्माण शहरवासियो के सपनो को पूरा करने जैसा है।आर्किटेस्ट द्वारा डिजाइन किया गया है किंतु संजय काम्प्लेक्स को सर्वसुविधायुक्त और मॉडल स्वरूप देने शहर के बुद्धिजीवी वर्ग समाजसेवी ,ब्यवसायिक वर्ग,चेम्बर ऑफ कॉमर्स,जनप्रतिनिधियो एवं आम नागरिक से भी काम्प्लेक्स के निर्माण हेतु सुझाव और विचार आमंत्रित करते हुए अपील की गई है निश्चित ही आगामी दिनो में रायगढ़ शहर को एक मॉडल मार्केट मिलने वाला है जहां उन्हें हर जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

