महामंडलेश्वर के पद से विभूषित छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है! प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज 14 जुलाई सन 2021 को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे विश्रामगृह सरायपाली जिला महासमुंद पहुंचेंगे, दोपहर 1:30 पर उनका आगमन विश्रामगृह सारंगढ़ जिला रायगढ़ होगा इन दोनों ही स्थानों पर वे स्थानीय जनप्रतिनिधि, विशिष्ट जन एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात तथा चर्चा करेंगे। अपरान्ह 3:00 बजे उनका आगमन ठाकुरपाली (गोड़म) विकासखंड सारंगढ़, जिला रायगढ़ होगा यहां पर नवीन गौशाला का निरीक्षण करेंगे, शाम 4:30 बजे वे विकासखंड डभरा जिला जांजगीर चांपा के अंतर्गत स्थित चंद्रपुर पहुंच कर मां चंद्रहासिनी का दर्शन पूजन करेंगे! शाम 5:30 बजे ग्राम खरखेना विकासखंड डभरा पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, शाम 6:30 बजे उनका आगमन विश्रामगृह डभरा, विकासखंड डभरा जिला जांजगीर चांपा होगा। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि, विशिष्ट जन एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा करेंगे। शाम 7:30 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा। भगवान के दर्शन पूजन के पश्चात रात्रि 10:30 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा। इसी तरह 15 जुलाई को सुबह 10:00 बजे दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 11:30 बजे विश्रामगृह बलौदा बाजार जिला बलौदा बाजार -भाटापारा पहुंचेंगे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि, विशिष्ट जन एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा करेंगे, 12:30 बजे राधा कृष्ण गौशाला केसडबरी, विकासखंड बलौदाबाजार, जिला बलौदा बाजार- भाटापारा पहुंचकर गौ वंशियों की पूजा-अर्चना करेंगे एवं नवीन सेड का उद्घाटन करेंगे, दोपहर 2:30 बजे उनका आगमन विकासखंड बलौदाबाजार के अंतर्गत स्थित ग्राम ठेलकी होगा, यहां बाड़ा के जीर्णोद्धार के भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे, शाम 5:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

