विलासपुर(वायरलेस न्यूज़) मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशा निर्देश में आरपीएफ बिलासपुर की विशेष टीम ने ट्रांसफार्मर से तांबा तार चोरी करने वाले चोरो को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है ।इस संबन्ध विलासपुर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल ए.एन. सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल ऋषि कुमार शुक्ला से मिले दिशा निर्देशन में टास्क टीम ने दिनांक 24/06/21 को रेलवे स्टेशन उसलापुर के इलेक्ट्रिक सबस्टेशन में ड्यूटी करने वाले रामचंद्र देवांगन द्वारा आरपीएफ बिलासपुर को सूचना दिया गया कि कि सब स्टेशन उसलापुर में रखा 250 केबी ट्रांसफार्मर किसी अज्ञात चोर द्वारा गिरा कर उसमें से तांबा चोरी कर लिया है उपरोक्त घटना पर आरपीएफ बिलासपुर के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया गया जिसमें लगभग 220 किलो तांबा अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा कर चोरी कर लिया जाना पाया गया जिसके लगाव में रेलवे सुरक्षा बल थाना- बिलासपुर में अपराध संख्या 24/21 अंतर्गत धारा रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम दिनांक 24/06/21 को पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल श्री ए.एन. सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल श्री ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा मामले की जांच निरीक्षक भास्कर सोनी को दिया गया आरपीएफ प्रभारी बिलासपुर भास्कर सोनी के नेतृत्व में एक टीम तैयार किया जिसमें उप निरीक्षक ए.के.राय सहायक उपनिरीक्षक एस.बी. द्विवेदी, हेडकांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल टी.राय तथा सीआईडी बिलासपुर की टीम शामिल थे मामले में छानबीन किया गया संभावित चोरों का कॉल डिटेल रिकॉर्ड आदि निकाला गया जिसके आधार पर मामले का खुलासा हुआ। घटना में उसलापुर सब- स्टेशन में रखे ट्रांसफार्मर की रैकी अभियुक्त संतोष साहू पिता बी साहू साहू निवासी सकरी बिलासपुर के द्वारा किया गया जिसने देखा कि एक ट्रांसफार्मर बिना कनेक्शन के विद्युत सब स्टेशन में रखा है जिसकी जानकारी हिस्ट्रीशीटर मुकेश कुमार डहेरिया उर्फ सनी पिता आसाराम निवासी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को दिया और दोनों ने ट्रांसफार्मर के अंदर से तांबा चोरी करा प्लान बनाया लेकिन घटना को अंजाम देने के लिए उन लोगों को एक और मास्टरमाइंड साथी राज सिदार पिता वासुदेव सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाटा बिलासपुर का था जो जेल में था जैसे ही दिनांक 19/06/21 को राज सिदार के जेल से बाहर आते ही उसी दिन रात में दारू पीते हुए तीनों ने रेलवे स्टेशन उसलापुर के विद्युत सब स्टेशन ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने का प्लान बनाया और मास्टरमाइंड राज सिदार ने चोरी की रूपरेखा तैयार करते हुए पाना पेचकस और कटर तथा बोरियों को रखकर अपने मोटरसाइकिल से संतोष साहू और सनी को लेकर रेलवे स्टेशन उसलापुर में स्टेशन के सामने रात्रि में घनघोर अंधेरा का फायदा उठाते हुए ट्रांसफार्मर को गिरा कर उसके अंदर का 220 किलो तांबा चोरी करके ले गए और उसे पुराना सरकंडा बिलासपुर में तांबे का व्यापारी राजेश ताम्रकार के यहां भेज दिए और फिर राजेश ताम्रकार ने संतोष कुमार साव को बेच दिया और अंत में माल प्रताप राय और कान्हा के पास आ गया मामले में तीन प्रमुख आरोपी चोर तथा एक प्रमुख रिसीवर राजेश ताम्रकार पिता तुलसीराम ताम्रकार पुराना सरकंडा बिलासपुर और तीन अन्य रिसीवर संतोष साहू पिता अयोध्या साहू निवासी सरकंडा लोधी पारा वार्ड नंबर 68 जिला बिलासपुर प्रताप राय और कान्हा बजाज के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान किया था जो अभी जिला कारागार बिलासपुर में निरुद्ध है तथा चोरी किया हुआ 220 किलोग्राम तांबा बरामद किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

