🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी को चक्रधनगर ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

On: July 14, 2021 4:50 PM

रायगढ़।सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी चक्रधरनगर में रहने वाले *निताई देवनाथ उर्फ निताई बंगाली* पर दिनांक 24/02/2021 को थानाक्षेत्र की एक महिला द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर आरोपी पर अप.क्र. 132/2021 धारा 376 भादवि दर्ज किया गया । पीडिता विशेष वर्ग की सदस्या होने से प्रकरण में एट्रोसिटी एक्ट की धारा जोड़ी गई, आरोपी को थाने में अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी पर रिपोर्ट दिनांक से फरार था जिसे आज दिनांक 14/07/2021 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया । आरोपी द्वारा पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था । पीडिता बताई कि नवंबर 2020 के समय आरोपी पहले उसका मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उसके साथ घर परिवार की बातें करता था, कुछ दिनों बाद पसंद करता हूं कहकर शारीरिक संबंध बनाया । पीड़िता उससे दूर होने लगी तो निताई बंगाली उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था । पीड़िता हिम्मत कर अपने परिवारवालों को घटना बताई और थाना चक्रधरनगर में अपराध रिपोर्ट दर्ज करायी जिसके बाद से आरोपी फरार था । आरोपी *निताई देवनाथ पिता स्वर्गीय श्रीवासचंद्र देवनाथ उम्र 35 साल निवासी सुभाषनगर बंगाली कॉलोनी थाना चक्रधरनगर* को आज दिनांक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment