● *कैफे के संचालक पर सिगरेट, तंबाकू अधिनियम के तहत कार्यवाही
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को *कोतरारोड़ स्थित जेजे कैफे* में ग्राहकों को फास्ट फूड के साथ तंबाकू उत्पाद युक्त हुक्का पिलाए जाने की सूचना मिली जिस पर थाना प्रभारी के हमराह महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा, अभय नारायण यादव द्वारा मौके पर जाकर रेड किए । कैफे के बाहर से ही तंबाकू की गंध आ रही थी कुछ ग्राहक हुक्का का सेवन करते मिले । संचालक को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए स्टाफ को कैफे से संचालक तथा कैफे से हुक्का पोट तथा अब्गल वाइट रोज हुक्का का फ्लेवर की जप्ती कर साथ थाने लाने को कहा गया । कोतवाली स्टाफ द्वारा *संचालक नवीन फरमानिया पिता पवन फरमानिया उम्र 21 वर्ष निवासी दशरथ पान ठेला कोतरारोड़ थाना कोतवाली* को थाना लेकर आए जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 4/2, 6/24 सिगरेट व अन्य तम्बाकू अधिनियम 2003 के तहत इस्तगासा की कार्यवाही की गई है । कोतवाली पुलिस द्वारा इसके पूर्व भी जेजे कैफे पर हुक्का पिलाए जाने की सूचना पर कार्यवाही की जा चुकी है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

