● आरोपियों से 10 किलो गांजा बरामद, आरोपियों पर NDPS Act कार्रवाई
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीणा के निर्देशन पर सोहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग में डोंगरीपाली की नाकेबंदी गांजा तस्करों के लिये अभेद किले की तरह है जिसे भेद पाना तस्करों के लिये आसान नहीं है, यही कारण है कि पिछले चार दिनों में डोंगरीपाली पुलिस चार गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाई है । जानकारी के अनुसार दिनांक 17/07/2021 को ओडिसा के कालाहांडी जिले से दो लड़के गांजा लेकर बाइक पर सोहेला-बरमकेला मार्ग से बिलासपुर जाने के लिये निकले होने की सूचना पर एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के दिशा निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक राम कुमार मानिकपुरी के हमराह आरक्षक विनय तिवारी, सुशील यादव, किशोर एक्का, कृष्णा डनसेना नाकेबंदी के लिये *सोहेला-बरमकेला मार्ग डोंगरीपाली गैस गोदाम* के पास नाकेबंदी किया गया था, दोपहर करीब 14:00 बजे पुलिस टीम द्वारा वाहन एक *बजाज पल्सर 220 मोटर सायकल क्रमांक- CG07 BV-3126* को रोका गया, पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम *पिबना हरिजन पिता रापोंगा हरिजन उम्र 30 वर्ष साकिन बिरीपोडी पोस्ट मनीकेरा थाना रामपुर जिला कालाहाण्डी ओडिसा* व पिछे शीट मै बैठा व्यकित अपना नाम *निलु मांझी पिता गजाचन्द्र मांझी उम्र 27 वर्ष साकिन बिरीपोडी पोस्ट मनीकेरा थाना रामपुर जिला कालाहाण्डी ओडिसा* का रहने वाला बताये, जिन्हे नाकेबंदी के संबंध में जानकारी देकर उनकी विधिवत तलाशी ली गई । जिनके पास से पुलिस को पैकेट में बंधा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजन *10 किलो, कीमती ₹50,000* का मिला, पूछताछ में आरोपीगण कालाहांडी से बिलासपुर सप्लाई करने लेकर जाना बताये, डोंगरीपाली पुलिस आरोपियों से *10 किलो गांजा व पल्सर बाइक की जप्ती* कर आरोपियों पर NDPS Act. के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । इसके पूर्व दिनांक 14/07/2021 को सोहेला बरमकेला मार्ग में ही डोंगरीपाली पुलिस द्वारा दो गांजा तस्करों से 15 किलो गांजा बरामद कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

