42 करोड़ की लागत से बनेगी 19 कि.मी. सड़क
धरमजयगढ़ से पत्थलगांव मार्ग के लिए भी टेंडर प्रक्रिया पूरी
रायगढ़, (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) 18 जुलाई2021/ जिले की दो प्रमुख सड़कें घरघोड़ा बायपास से जामपाली और धरमजयगढ़ से पत्थलगांव के उन्नयन हेतु टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और जल्द निर्माण कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है।
पीडब्लूडी विभाग रायगढ़ के ईई श्री आर.के.खाम्बरा से मिली जानकारी अनुसार रायगढ़ से धरमजयगढ़ मार्ग जिसकी लम्बाई 76 कि.मी. है राज्य मार्ग क्रमांक 1 है। मार्ग के एक रेखा में बरोद कोयला खदान एवं जामपाली कोयला खदान स्थित है। इनसे कोयले का परिवहन इसी मार्ग से विभिन्न उद्योगों को होता है। एसईसीएल द्वारा इस मार्ग के 19 कि.मी.को उन्नतिकरण करने हेतु लगभग 42 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह जामपाली खदान से बरौद, टेरम रेलवे साइडिंग कारीछपार होते हुये घरघोड़ा बाईपास मार्ग तक का भाग है।
वर्तमान में उक्त कार्य की निविदा आमंत्रित कर स्वीकृति आदेश जारी किया जा चुका है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर बस्तीभाग से नाली निर्माण के साथ ही एक परत गिट्टीकरण कर मार्ग को यातायात के लिये सुगम बनाया जायेगा तथा वर्षा ऋतु उपरांत डामरीकरण का कार्य कराया जायेगा।
इसी प्रकार धरमजयगढ़ से पत्थलगांव मार्ग रायगढ़-धरमजयगढ़ पत्थलगांव मार्ग का ही भाग है इसकी लंबाई 34 कि.मी.है। उक्त मार्ग सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल.योजनान्तर्गत चंद्रपुर-डभरा-खरसिया-धरमजयगढ़-पत्थलगांव मार्ग लंबाई 102.50 कि.मी.के अंतर्गत स्वीकृत है। इस मार्ग हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। शीघ्र ही इसका उन्नयन कार्य प्रारंभ किया जायेगा। वर्तमान में आवश्यकतानुसार मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय2026.02.25बिग ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित जज कोर्ट में नहीं जा रहे जांच हुई तेज बम स्क्वाड टीम पहुंची !
छत्तीसगढ़2026.02.24नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*
बिलासपुर2026.02.24कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा
Uncategorized2026.02.24आम बजट पर बेरोजगारी, महंगाई और ग्रामीण विकास पर खास जोर नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास


