🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ओडिशा से बिहार तक हो रही थी गांजा की तस्करी, 1करोड़ 40 लाख रु. का 7 क्विंटल गांजा पिकअप वाहन सहित जप्त, 2 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: July 21, 2021 9:11 AM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुन्द- महासमुंद जिला पुलिस ने गांजा तस्करी पर फिर से एक बार एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 7 कुंटल गांजा जप्त किया है जप्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 40 लाख बताई गई है। इस बार आरोपी उड़ीसा से बिहार तक गांजा की सप्लाई कर रहे थे मामले के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करी के एक बड़े मामले को लेकर महासमुंद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ और पुलिस महा निरीक्षक रायपुर रेंज के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के निर्देश दिए गए हैं जिसके परिपालन में जिले के सभी थाना को उनके द्वारा निर्देशित किया गया है और अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार चौकसी बरती जा रही है इस दौरान जब बागबाहरा में चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी उस वक्त पर एक महिंद्रा पिकअप वाहन तेज रफ्तार ओडिशा की ओर से आ रहा था जिसे जांच करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर पिथौरा चौक बागबाहरा पर रोका गया वाहन में बिहार निवासी छोटेलाल यादव और रविंद्र तिवारी बैठे मिले वाहन उड़ीसा से आरा बिहार की ओर जाना बताया गया । आरा बिहार जाने के संबंध में उनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे जिस पर पुलिस की टीम को शक हुआ और वाहन की तलाशी लेनी शुरू की। जिसमें नारियल के रस्सियों के बंडलों के बीच भूरे रंग के टेपिंग किया हुआ 700 पैकेट गांजा भरा हुआ था। जिसे उड़ीसा से बिहार तक तस्करी कर लिया जा रहा था मौके पर ही गांजा परिवहन में लिप्त दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है हम आपको बता दें कि गांजा तस्करी के इस प्रकरण में पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment