रायगढ़। दिनांक 19.10.2020 को एसईसीएल, बिजारी एवं जामपाली क्षेत्र में कराये जा रहे खदान के कार्य को घरघोड़ा के उस्मान बेग, रजनीकांत तिवारी, समीर गोस्वामी, नरिहर दास के नेतृत्व में उग्र अंदोलन धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिस संबंध में SDM कार्यालय घरघोडा से प्राप्त प्रतिवेदन पर थाना घरघोड़ा में चारों व्यक्तियों पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है । विदित है कि कलेक्टर एवं जिला दंण्डाधिकारी रायगढ का पत्र क्रमांक 14033/न्या.लि./कोरोना/सेल/2020 रायगढ दिनांक 17/10/2020 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 प्रभावशील है । इस दौरान किसी भी राजनैतिक, सामसजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो आयोजनकर्ता के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 भारतीय दण्ड संहिता 1860 तथा एपिडेमिक डिसीज सक्ट 1897 के अन्तर्गत दाण्डिक कार्यवाही किये जाने का निर्देश है। जानकारी अनुसार दिनांक 19.10.2020 को घरघोड़ा उसमान बेग एवं रजनीकत तिवारी, समीर गोस्वामी, नरिहर दास के द्वारा ग्रामवासियों को एकत्रित कर एसईसीएल, बिजारी एवं जामपाली क्षेत्र में कराये जा रहे खदान के कार्य को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिससे संक्रमण का फैलाव सम्भव है । थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा चारों व्यक्तियों के विरूद्ध थाने में अप.क्र. 246/2020 धारा 269, 270 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित

