रायगढ़(वायरलेस न्यूज़ )पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा रेत सहित अन्य बहुमूल्य खनिजों की अवैध रूप से अफरा तफरी, अवैध उत्खन्न के विरूद्ध समय-समय पर वैधानिक कार्यवाही कर खनिज विभाग को इसकी जानकारी दी जा रही है । इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 21.10.2020 के सुबह करीब 11:30 बजे कंचनपुर तिराहा से होकर रेत के अवैध परिवहन होने की मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह द्वारा स्टाफ के साथ जाकर मौके पर दबिश दिया गया । इस दौरान चार ट्रैक्टर में रेत लोड कर परिवहन करते हुये मिले जिन्हें रोककर वाहन चालकों से रेत परिवहन के संबंध में वैध कागजातों की मांग की गई, जिसे पेश करने में ट्रैक्टर चालक असफल रहे । थाना प्रभारी द्वारा चारों ट्रैक्टर 1- स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 एजी 0309. 2- सोनालिका ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 जेड 0794. 3- महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 एडी 3694. 4- महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 16 ई 1813. को जप्त कर थाने लाया गया । ट्रैक्टर के वाहन चालक 1. नीलांबर राठिया पिता हेतराम राठिया उम्र 19 वर्ष निवासी कंचनपुर थाना घरघोड़ा 2. मोतीलाल भगत पिता शोभन राम भगत उम्र 36 वर्ष निवासी शनि मंदिर घरघोड़ा 3. चंद्रो राठिया पिता परशुराम राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी कंचनपुर घरघोड़ा 4. हेमंत राठिया पिता महासागर राठिया उम्र 22 वर्ष निवासी कंचनपुर घरघोड़ा के विरुद्ध धारा 102 सीआरपीसी के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है साथ ही जिला खनिज अधिकारी रायगढ़ को अवैध रेत परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टरों के नंबर तथा वाहन चालकों की जानकारी दिया गया है । घरघोड़ा पुलिस किसके शह पर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था इस ओर जांच कर रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित

